लंदनः उद्योगपति विजय माल्या को लंदन में गिरफ्तार करने के बाद उन्हें जमानत भी दे दी गई। वहीं भारत सरकार ने ब्रिटिश हूकूमत से माल्या के प्रत्यर्पण की अपील की है। बता दें कि विजय माल्या पर मनी लांड्रिग का केस दर्ज है। वहीं माल्या पर भारत के 17 बैंकों का 9 हजार करोड़ रुपए का बैंक लोन बकाया है।
बता दें कि विजय माल्या 2016 में भारत से लंदन भाग गए थे, जिस पर उन्हें भारत सरकार द्वारा भगौड़ा घोषित कर दिया गया था और इसके साथ ही उन पर ईडी की जांच हो रही है। इससे पहले भी लंदन में 19 अप्रैल को माल्या को गिरफ्तार किया गया था और उस समय भी उन्हें तुरन्त जमानत मिल गई थी।